पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने महिला के साथ की मारपीट, शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव के ही एक युवक के द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत एक महिला ने झाझा थाना में दर्ज करवाया। थानाक्षेत्र अंतर्गत चरघरा मुहल्ले की रहने वाली विमली देवी ने दर्ज आवेदन में बताया कि मंगलवार की रात्रि जब हमलोग पूरे परिवार के साथ खाना खा रहे थे तभी मोहल्ले के कालिकांत साव घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। जब हमलोगों ने इसका विरोध जताया तो वह हाथ में लिये लाठी से मारपीट करने लगा। जब उसके पति और बेटा इसका विरोध जताया तो उनलोगों के साथ भी मारपीट किया। इस क्रम में मेरे हाथ में चोट लग गया। महिला ने बताया कि अक्सर वह उसके परिवार को गाली गलौज किया करता है।

खबरें और भी हैं...