बाइक की चपेट में आकर युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बाइक की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि शहर के शांति नगर मोहल्ला निवासी विष्णु राम का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार घर के पास ही होली मना रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात बाइक पर सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. सैयद नौशाद ने जांच के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है। वहीं दूसरी घटना महिसौड़ी स्थित पंचमंदिर के पास की है।जहां अज्ञात बाइक सवार की चपेट में आने से राजीव रंजन नामक युवक घायल हो गया।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक।