पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन से युवक घायल अस्पताल में किया गया भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी कालेश्वर राम का पुत्र गेरू राम अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर महादेव सिमरिया की ओर आया था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद सदर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक एयर गन भी बरामद किया है। इधर घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं...