- Hindi News
- National
- Ghosi News 21 Injured In Holi Huddings In Mutual Dispute In Various Villages Six Jailed
विभिन्न गावों में आपसी विवाद में होली के हुड़दंग में 21 जख्मी, छह को जेल
स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली के दौरान आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में इक्कीस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जबकि मामलों में आरोपी बनाए गए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। होलिका दहन के अवसर पर मुड़लाबिघा गांव मे उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई और इस मारपीट में एक पक्ष के रितेश कुमार, मुकेश कुमार एवं अशोक यादव तथा दूसरे पक्ष के चांदो देवी, सरयू यादव, सुधीर कुमार, अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालांकि इस मारपीट में एक पक्ष के रशोक यादव उर्फ अशोक यादव, मुकेश कुमार एवं रितेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के रवीश कुमार एवं सुधीर कुमार को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही सुजातपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई जिसमें शराब के नशे में चूर राजीव कुमार को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही अन्य मारपीट की घटना थाना क्षेत्र के नगमा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई जिसमें एक पक्ष के शोभदत कुमार, रामानुज कुमार तथा दूसरे पक्ष के फुलवा देवी, रविंद्र यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, रमेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
हुलासगंज : गंभीरगंज में मामूली विवाद को ले मारपीट में छह लोग जख्मी
स्थानीय थाने के गंभीरगंज गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सोमवार की सुबह गंभीर गंज गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली बहस से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिससे दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों में अजीत कुमार, शिवनाथ यादव एवं राकेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद प्रेषण तक मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।