- Hindi News
- National
- Jehanabad News A Three Day Mahaparv Holi Shanti Purna Completed With Colors Of Love And Enthusiasm With Traditional Gaiety
पारंपरिक उल्लास के साथ प्रेम व उत्साह के रंग से सराबोर तीन दिवसीय महापर्व होली शांतिपुर्ण संपन्न
जिले में कई जगहों पर मामूली विवादों को लोगों ने हिंसक रंग देकर होली के रंग को बदरंग कर दिया। होली के दौरान जिले में विभिन्न जगहों पर हुई घटना में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। परसबिगहा थाने के तिताई बिगहा गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट व रोड़ेबाजी में गीता देवी, नागेशवर प्रसाद व चिंटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने गांव के जयराम यादव, रामाकांत यादव, मिथिलेश यादव, प्रभात कुमार सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर परसविगहा थाना क्षेत्र के ही रसीदपुर गांव में होली के दौरान दो गुटों में विवाद गहरा गया। आरोप है कि मंगलवार की संध्या एक गुट ने चंदु दास के घर में घुसकर पुरे परिवार को मारपीट कर लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। इस घटना में गृहस्वामी चंदु दास ,उसकी प|ी सुधा देवी एवं बेटा -बेटी दीपक, चिंटु एवं बेटी रबिना भी जख्मी हो गई। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी ने घर पर पथराव करने एवं घर में घुसकर कपड़ा एवं 12 हजार नगद ले भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना का कारण छेड़खानी को लेकर विवाद गहराने की बात कही है। उधर शाहपुर में रंग पड़ाने को लेकर मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण से उलझ पड़ा। जिसमें मोटरसाइकिल सवार फतेपुर निवासी सतेंद्र कुमार एवं उसके पुत्र को ग्रामीणों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बाद में पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला को सलटाया। इधर मखदुमपुर के ककड़िया में आपसी विवाद में मारपीट में एक पक्ष के राजकुमार उसकी प|ी सितबिया देवी एवं बेटा-बेटी रंजन कुमार तथा जुली कुमारी जख्मी हो गई।
ग्रामीण इलाकों में भी तीन दिनों तक होली की खुमारी में डूबे रहे लोग
भास्कर टीम | जहानाबाद
गांवों में भी होली को लेकर तीन दिनों तक पूरा माहौल उल्लास के रंग से सराबोर रहा। मोदनगंज प्रखंड में होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता दिखा। सोमवार को लोगों ने होलिका दहन में सामूहिक रूप से भाग लिया। मंगलवार के दिन सुबह से ही नवयुवकों की टोली विभिन्न चौक चौराहों एवं गलियों में डटकर आने जाने वालों पर कीचड़ एवं गोबर का घोल बनाकर डालने लगे। बाद में दोपहर तीन बजे से गांव में एकत्र होकर पारंपरिक होली गायन में शामिल होकर एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। बुधवार को शाम में बाजारों एवं गांवों में ग्रामीणों ने झूमटा का आयोजन कर मटकाफोड़ में भाग लेकर जश्न मनाया। वहीं बन्धुगंज गांव में मटकाफोड़ कार्यक्रम में दो गुटों के बीच झड़प भी हुई लेकिन किसी तरह आसपास के लोगों ने मारपीट कर रहे दोनों तरफ के लोगों को मौके से हटाकर माहौल सामान्य करा दिया। प्रखण्ड के बन्धुगंज, मननपुर, गन्धार, वैना, सुरदासपुर,मोदनगंज,गाजीपुर सहित सभी गांवों में होली शांति पूर्वक मनाई गई।
मखदुमपुर| प्रखंड में धूमधाम के साथ होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। होली के दौरान गांव-गांव लोगों ने परंपरागत ढोलक, झाल मजीरे के साथ होली गीत गाए गए। लोगों ने अबीर गुलाल लाकर गले मिले व एक दूसरे काे होली की बधाई दी। वहीं बुधवार को प्रखंड के कई गांव में डीजे के धुन पर युवा थिरकते नजर आए। दरअसल होली के दिन बाद झुमटा निकाला जाता है, जिसमें लोग सामूहिक रूप से जमा होकर एक दूसरे को रंग में सराबोर कर देते हैं। कई जगह मटका भी फोड़ा गया। पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे। जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात रहे मखदुमपुर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ अनिल मिस्त्री व सीओ राजीव रंजन घूम घूमकर इलाकों का जायजा लेते दिखे।
घोसी | प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार को मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान घोसी प्रखंड कॉलोनी एवं घोसी बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में नौजवानों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के कई लोग उपस्थित होकर इस मटका फोड़ कार्यक्रम का मजा लिया साथ ही मटका फोड़ने वाले को स्थानीय लोगों के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इसके पूर्व मंगलवार को भी दिन भर माहौल में होली का खुमार छाया रहा। लोगों ने जमकर रंग खेली और होली गायन का लुफ्त उठाया।
हाेलिका दहन काे ले विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, पांच जख्मी
काको| भेलावर ओपी क्षेत्र के बारा गांव में मंगलवार काे असामाजिक तत्व के लोगों ने पुलिस पर हमला कर हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए अपराधियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह एक अपराधी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही हमले में एसआई उमेश चौधरी समेत पुलिस बल के पांच जवान भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच अगजा को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद को देखते हुए वहां पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। फिर भी अगजा जलाने के दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ पड़े, जहां ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों
अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
रतनी| शकुराबाद थाना क्षेत्र के सेसम्बा गांव के पास पुलिस ने सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के चिरैली गांव निवासी संतु कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
झगड़ा निबटाने पहुंचे शिक्षक नेता पर हमला
सिटी रिपोर्टर | हुलासगंज
लोदीपुर गांव में होलिका दहन के बाद दो पक्षों में उत्पन्न विवाद को सुलझाने पहुंच शिक्षक नेता मृत्युंजय कुमार पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला कर उन्हें पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। हमले से अत्यधिक गंभीर स्थिति में उन्हें हुलासगंज स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में हुलासगंज थाने में संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन के बाद लुकवारी फेंकने को लेकर लोदीपुर गांव के ग्रामीणों तथा सुकियावां मुसहरी के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी को सुलझाने के लिए शिक्षक मृत्युंजय कुमार वहां पहुंचे थे। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचते ही सुकियावां मुसहरी के लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। संवाद प्रेषण तक उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
पूर्व एमएलसी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर दी बधाई
जहानाबाद | राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर के पुत्र व पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर को भाजपा द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी के स्थानीय इकाई में हर्ष का माहौल है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन, वरिष्ठ नेत्री इंदु कश्यप, पूर्व वार्ड पार्षद सुनिता कुमारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ श्री ठाकुर को बधाई दी है। पार्टी नेताओं ने कहा कि विवेक ठाकुर को राज्यसभा भेजे जाने से राज्य में पार्टी संगठन को अच्छा फायदा होगा। इससे पार्टी को और मजबूती मिलना तय है। विधान पार्षद राधामाेहन शर्मा व व जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, एबीवीपी से जुड़े कुंदन कुमार, डाॅ. एसके सुनिल ने भी श्री ठाकुर को बधाई संदेश देते हुए कहा कि वे छात्र जीवन से दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक होली के गीतों का चला जाेर
होलिका दहन में शामिल लोग।
शराबबंदी का भी दिखा असर, पहले की तुलना में सड़कों पर कम दिखे हुड़दंगी
होली के दिन इस साल भी शराबबंदी का असर साफ साफ दिख रहा था। पहले की तरह सड़कों और मुहल्लों में आम तौर पर हुड़दंगियों की जमायत पहले की तरह उन्मुक्त नहीं दिखी और भद्र टाइप लोग और महिलाएं पहले की तुलना में थोड़ा सहज होकर सड़कों पर चलते फिरते दिखे। हालांकि कहीं कहीं सड़कों पर कुछ झूमते लोगों के दर्शन भी सुलभ होते रहे लेकिन खुमारी में भी पुलिस का डर उनकी गतिविधियों से झलक रहा था। कई मुहल्लों में होली गायन का आयोजन किया गया। खासकर से गांव से आकर शहर में बसे मुहल्लों में होली गायन का खूब जोर दिखा। राजाबाजार, हाेरिलगंज, कृष्णापुरी आदि मुहल्लों में कई घरों में बारी-बारी से गायन मंडली ने सामूहिक होली गायन से समा बांधे रखा। इसके पूर्व मंगलवार की सुबह से ही पूरे शहर के अलावा गावों में लोग पारंपरिक कादो- मिट्टी वाली होली का शुभारंभ हो गया। दोपहर बाद रंगों का सिलसिला शुरू हुआ।
अस्पताल के पास मटका फोड़ने में जुटी युवकों की मंडली।
सिटी रिपोर्टर | जहानाबाद
झुमटा के साथ ही बुधवार को रंगों के महापर्व होली का समापन हो गया। बुधवार को शहर में लगभग सभी मुहल्लों में उत्साही युवकों की टीम के द्वारा मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महलचक में पानी टंकी के समीप महिलाओं ने भी मटका फोड़ अभियान में उत्साह दिखाया और पुरूषों से अलग मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के अस्पताल गेट के समीप, हॉस्पीटल मोड़, राजाबाजार, गांधी मैदान, थाना रोड, उंटा, नौनिया घाट, मलहचक, रेलवे स्टेशन के अलावा कई अन्य मुहल्लों में मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी जगह डीजे पर होली के गीतों की कानफोड़ू आवाज और पानी के फब्बारों के बीच उत्साही युवकों की टोली के दमखम के सामने पंद्रह से सत्रह फीट तक की उंचाई भी कम पड़ती दिखी। सदर अस्पताल गेट के सामने नया टोला व राजाबाजार में मटका फोड़ आयोजन में सबसे ज्यादा भीड़ लगी। इसके पूर्व शहर के घर-घर से सुबह की शुरूआत से दिन ढलने तक रंगों और पानी के फब्बारे फेंकने का सिलसिला जारी रहा। यहां तक कि गलियों में बसे मकानों के नीचे से भी बिना भिंगे पार होना किसी के लिए मुश्किल हाे रहा था। शाम होते ही शहर की सड़कों पर विरानगी पसर गई। तीन दिनों की होली की खुमारी के बीच थके दुकानदारों ने बुधवार को भी आम तौर पर दिन से ही शहर की लगभग सभी दुकानें बंद रखी थी।
होलिका दहन को लेकर शहर से गांव तक बना था उत्साह
इस वर्ष भी रात ग्यारह बजे के पूर्व होलिका दहन के शुभ मुहूर्त होने की वजह से गांव से लेकर शहर में लोगों का उत्साह अपेक्षाकृत कुछ ज्यादा दिखा। शहर के सभी स्थापित जगहों पर शाम आठ बजे से ही होलिका दहन को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। शरह में अस्पताल मोड़ व मलहचक सहित कई जगहों पर लोगों ने होलिका दहन के बाद पारंपरिक होली गायन किया गया। होलिका दहन के बाद युवकों ने लुकवारी लेकर दौड़ लगाई और सुरक्षित स्थानों पर लुकवारी को फेंक दिया। गांवों में भी होलिका दहन को लेकर उत्साह दिखा।
मलहचक मोड़ के पास मटका फोड़ती युवतियां।
शिक्षक पर हुए जानलेवा हमले की नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की निंदा
होली के दिन डांस करते युवक।
होली के रंग में भंग : विभिन्न इलाकों में मारपीट में दस से अधिक लोग हुए जख्मी
ने बीच-बचाव कर काफी प्रयास किया। फिर भी दोनों पक्ष के लोग कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव चालू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भेलावर ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा गांव की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया, जहां बधार से एक व्यक्ति को देसी लोडेड कटे के साथ धर दबोचा। जैसे ही पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को अपने साथ थाने ले जाने लगी तो पुनः असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर गिरफ्तार अपराधी को पुलिस से छुड़ा लिया। बाद में पुलिस उक्त अपराधी के लोडेड कट्टे को बरामद कर अपने साथ ले जाने में सफल हाे गइर्। मामले में एसआई उमेश चौधरी के बयान पर 36 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लोग ढोलक-झाल के साथ होलिका के पास पहुंचकर गया पारंपरिक होली गीत, प्रसाद भी चढ़ागया, हाेली को लेकर मुश्तैद रही पुलिस
सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी लोग
हुलासगंज| बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने लोदीपुर के शिक्षक पर हुए जानलेवा घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए आरेापियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल सोमवार को लोदीपुर गांव निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय निर्माणी मठ के शिक्षक मृत्युंजय कुमार को असमाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घटना को लेकर बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ इसकी तीव्र भर्त्सना करते हुए असमाजिक तत्वों का प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करता है। साथ ही संघ के सदस्यों ने ईश्वर से जख्मी शिक्षक साथी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। संघ नेताओं ने कहा कि मृत्युंजय कुमार नेक स्वभाव,शिक्षकों के सुख-दुख में दिन-रात एक कर देने वाले एक ईमानदार व समर्पित शिक्षक हैं।
कसबा गांव में होली के गीत गाते लोग
बंधुगंज में होली के गीत गाते ग्रामीण।