पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Administration Should Conduct Immediate Relief Work After Assessing The Damage Accurately

क्षति का सही आकलन कर तुरंत राहत कार्य चलाए प्रशासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व सांसद डा.जगदीश शर्मा ने भारी बारिश से हुई किसानों की क्षति का सही आकलन कराकर तुरंत राहत कार्य चलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई दिनों से इलाकों का दौरा कर रहे हैं। लगातार बारिश से किसानों के रबी फसलों की व्यापक बर्बादी हुई है लेकिन कृषि विभाग नुकसान का गलत आकलन कर विभाग को गुमराह कर रहा है। उन्होंने डीएम नवीन कुमार से मिलकर कृषि विभाग के आकलन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विभाग व्यापक नुकसान का सही ढंग से आकलन नहीं कर रहा है। डीएम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों की क्षति का आकलन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...