पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Administration Should Provide Facilities To Workers In An Accessible Manner

श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं को सुलभ ढंग से प्रदान कराए प्रशासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद | कामगार संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक मलहचक स्थित बाल्टी फैक्ट्री मोड़ के समीप रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार चंद्रवंशी ने किया। बैठक के दौरान कामगारों के समस्याओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कामगारों को श्रम विभाग से मिलने वाली सुविधाओं को सुलभ रूप से प्रदान करने के लिए होली के बाद पर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई जाएगी। बैठक में उपस्थित कामगारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस बैठक में दिलीप कुमार राजीव कुमार चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश पंडित, सुनील प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...