पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Advocate Will Not Do Judicial Work On 16 In Protest Of Bhagalpur Murder Case

भागलपुर हत्याकांड के विरोध में 16 को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर में अधिवक्ता की हुई हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक संघ के सचिव रजनीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला विधिक संघ की हुई आपात बैठक में 16 मार्च को न्यायिक कार्य से अलग रहकर विरोध प्रकट करने का निर्णय लिया गया है। 16 मार्च को सभी अधिवक्ता विधिक संघ भवन में आयोजित शोक सभा में उपस्थित होकर भागलपुर के दिवंगत अधिवक्ता कामेश्वर पांडे की आत्मा की चिर शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को शोक सभा में उपस्थित रहने का भी अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...