पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराबी व जुआरियों की अड्डेबाजी से मोहल्ले के लोग हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेहटा रजायन देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन जुआरियों व शराबियों का रहता है अड्‌डा

मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा रजायन देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर शराबी और अंतरजिला जुआरियों की अड्डेबाजी से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मना करने पर भी जुआरी और शराबी वहां से नहीं हटते। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी मंदिर जाने के रास्ते पर जुआरियों और शराबियों की अड्डेबाजी रहने से पूजा अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। जुआ खेलने बैठे असामाजिक तत्व वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छींटाकशी भी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सालो भर जुआ होता है। सुबह दस बजे के बाद से ही जुआरी और शराबी लोग वहां जमा होने लगते हैं। शराब पीने और जुआ खेलने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहता है। स्थानीय लोगों ने टेहटा ओपी प्रभारी से मांग की है कि इस इलाके में औचक छापेमारी करें ताकि वहां से जुआ की अड्डेबाजी बंद हो सके। ज्ञात हो कि टेहटा में जुआ के कई अड्‌डे हैं, जहां पर हमेशा जुआ खेला जाता है। जुआ खेलने के लिए इन अड्‌डों पर मखदुमपुर, गया, जहानाबाद और नालंदा के जुआरी यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जुआरियों के अड्‌डे पर छापेमारी कर संभावित आपराधिक वारदातों को रोकने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...