पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरनी को एक के मुकाबले दो गोल से हरा अरवल की टीम बनी विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मखदुमपुर | यंग एथलेटिक क्लब ईक्किल के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अरवल की टीम ने बरनी की टीम को रोमांचक मुकाबले में एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया। मैच के दोनों सेशन में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। खेल के शुरूआती दौर से ही दाेनों ही टीम मिश्रित रणनीति को अपनाते हुए आक्रमण व सुरक्षा दोनों ही पक्षों को मजबूत कर एक दूसरे पर हमला व जावाबी हमला करते रहे। आखिरकार बाजी अरवल की टीम ने मारी। मौके पर छुट्टी के दिन मौजूद इलाके भर के हजारों फुटबॉल प्रेमियों ने अच्छे खेल के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का तालियां बजाकर व आवाज लगा उत्साहवर्धन किया। मौके पर बतौर अतिथि पहुंचे वैद्यनाथ कंस्ट्रक्शन के एमडी. सह समाजसेवी प्रिंस कुमार शर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी दी तो पूर्व जिला परिषद सदस्य व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रानी कुमारी ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव तथा संतोष कुमार भी उपस्थित थे। अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए इक्किल यंग एथलेटिक क्लब के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इक्किल में इस खेल को दशकों से जीवंत रखने के लिए सफल प्रयास हो रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि फुटबॉल गावों में पहले क्रिकेट की तुलना में कई गुणा लोकप्रिय था।
खबरें और भी हैं...