परिवार नियोजन को ले किया जा रहा जागरूक
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार नियोजन संबंधी संसाधनों की उपलब्धि एवं उपयोग के संबंध में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पीएफआई से निलांशु कुमार एवं जिला समुदायिक उत्प्रेरक सुभाष कुमार ने भाग लिया। समीक्षात्मक बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के अंतर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों के एएनएम को परिवार नियोजन संबंधी अस्थाई संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारियां देते हुए उन्हें इससे आम लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने इस संबंध में उपस्थित एएनएम को हर संभव सहायता एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेषकर प्रसव के उपरांत प्रयोग होने वाले संसाधनों जैसे कॉपर-टी एवं अंतरा सुई के संबंध में उपलब्धि की शून्यता पर असंतोष जाहिर किया। अधिकारियों ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को इसमें व्यापक सुधार कर लक्ष्य की उपलब्धता हासिल करने के लिए कड़े निर्देश दिए।