पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghosi News Bike Burnt To Ashes In Chunukpur Under Suspicious Circumstances

चुनुकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से बाइक जलकर राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घोसी| चुनुकपुर गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से एक पल्सर बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस सिलसिले में बाइक मालिक कुणाल कुमार के द्वारा घोसी थाने में आवेदन दिया गया है। सूचक ने आवेदन में उल्लेख किया है कि गुरुवार की रात जब उसकी बाइक से आग की लपटें निकल रही थी तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसके बाद आसपास के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। हालांकि आग कैसे लगी या फिर किसी ने उसमे आग लगा दी, कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। हालांकि घटना को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी शरारती तत्व ने बाइक में आग लगा दी है। हालांकि बाइक मालिक भी इस पर फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नहीं था।
खबरें और भी हैं...