पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार ने दक्षिणी के ग्रामीण को मारा जोरदार धक्का, मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काको थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुसहरी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार एक बाइक सवार के जोरदार धक्के से एक स्थानीय ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम अरुण मांझी बताया जा रहा है जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। वह दक्षिणी मुसहरी का निवासी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सड़क किनारे से जा रहा था कि इसी बीच घोसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोर की टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे हालांकि अस्पताल लाया लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर पुलिस वालों ने हटा दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फुर्र हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार नशे में धुत दिख रहा था। पुलिस उसकी पहचान में जुटी थी लेकिन संवाद प्रेषण तक उसका पता नहीं चल सका था।

खबरें और भी हैं...