पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Congratulations On Making Vivek Thakur A Rajya Sabha Candidate

विवेक ठाकुर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्यसभा संासद सीपी ठाकुर के पुत्र पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी नेताओं ने खुशी जाहिर की है।बधाई संदेश का तांता लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल एवं पीएम नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह का बधाई दिया है। नेताओं ने श्री ठाकुर को ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता करार देते हुए राज्यसभा में चुने जाने के बाद पार्टी में मजबूती प्रदान होने की बात कही है। नेताओं ने कहा कि श्री ठाकुर युवा माेर्चा के पदाधिकारी एवं एमएलसी बनकर पार्टी एवं प्रदेश में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जिसका उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने इनाम दिया है। निवर्तमान नगर अध्यक्ष विजय कुमार सत्कार,कुणाल गुप्ता,रंजीत सिंह अजय गुप्ता,अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू ने भी बाधाई संदेश देते हुए कहा कि श्री ठाकुर निर्वाचित होकर राज्यसभा में बिहार की आवाज बुलंद करेंगे।

खबरें और भी हैं...