पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओकरी पीएचसी की व्यवस्था से नाखुश दिखे कांग्रेस के नेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोदनगंज|प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अम्बिका यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बेड की व्यवस्था, निःशुल्क दवा, आपातकालीन सेवा की व्यवस्था,नर्स की प्रर्याप्त संख्या,मरीज के परिजनों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।लेकिन ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए प्रर्याप्त डॉक्टर की संख्या नहीं है। मरीजों के लिए सिटीस्कैन,अल्ट्रासाउंड,एम आर आई, पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। वहीं नवजात शिशुओं के लिए नर्सरी एवं शिशुओं के रखरखाव की भी व्यवस्था नहीं है।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता सुन्दर यादव,गौतम कुमार, पप्पू मांझी,विजय प्रसाद, राहुल कुमार,वृजलाल प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...