- Hindi News
- National
- Jehanabad News Congress Will Open The Poll Due To The Poor State Of Health System
स्वास्थ व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर पोल खोलेंगे कांग्रेसी
जहानाबाद|स्वास्थ्य सेवाओं की असंतोषजनक हालात के बहाने कांग्रेस सरकार की पोल खोलेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सदर अस्पताल का जायजा लिया था, जिसमें कई खामियां पाई गई। अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के सृजित पद के विरूद्ध आधे अधूरे हैंड ही उपलब्ध हाेने की जानकारी मिली। डॉक्टर के सृजित 57 पद में 31 ही उपलब्ध हैं।अस्पताल का भवन भी जर्जर मिला। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा चरमराने पर कांग्रेस पार्टी 13 मार्च को सीएस कार्यालय का घेराव कर सरकार की पोल खोलेगी।