पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Constituency Campaign Will Be Carried Out In The District With The Help Of Constitution Rescue Front

संविधान बचाव मोर्चा आंदोलन काे लेकर जिले में करेगा प्रचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय निजी मैरेज हॉल में गुरूवार को संविधान बचाओं मोर्चा के नेताओं की बैठक का आयोजन कर संचालित आंदोलन का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।विभिन्न जिलो यथा नालंदा,नवादा,सिगोडी,औरंगाबाद,दाउदनगर आदि स्थानों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने एनआरसी,सीएए व एनपीआर के खिलाफ संचालित आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि आंदोलन का ही परिणाम है कि राज्य सरकार एनसीआर,सीएए व एनपीआर के मामले नरम रूख अख्तियार कर लिया है।आंदोलन का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए गांव गांव तक ले जाने की जरूरत है। मगध प्रमंडल में आंदोलन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए प्रत्येक जगह से कॉआर्डिनेशन कमेटी का गठन के लिए दो व्यक्तियों के नाम को शामिल किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष की बदौलत एक दिन वे लोग सरकार को सीएए काे वापस लेना होगा। उमाशंकर वर्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम में मो सैफी,गुलफाम आलम,जलालुद्दीन असंारी,डॉ फजलूर रहमान,मास्टर आरिफ,अखलाख खान भी थे।

खबरें और भी हैं...