- Hindi News
- National
- Jehanabad News Dm Said From March 15 To April 30 Inform The People About The Schemes By Organizing Gram Sabha In The Panchayats
डीएम ने कहा-15 मार्च से 30 अप्रैल तक पंचायतों में ग्रामसभा कर लोगों को योजनाओं की दें जानकारी
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में परिणाम आधारित सिस्टम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेदारी तय होगी। वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने विभागवार समीक्षा के बाद अधिकारियों को समय सीमा में निर्धारित टास्क को पूरा करने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। पंचायत स्तर पर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व आकलन करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आगामी पंद्रह मार्च से तीस अप्रैल तक जिले के सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभा में अपने-अपने विभाग से संबंधित लाभकारी विषयों के संबंध में विशेष रूप से आम लोगो को जानकारी देने हेतु फ्लैक्स तैयार कर उसे ग्राम सभा में लगाएं ताकि आमजनों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सके। उन्हाेंने कहा कि इससे लोग योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस साल 17000 से अधिक मजदूरों का हुआ निबंधन
बैठक में श्रम विभाग द्वारा असंगठित मजदूर के निबंधन के संबंध में कहा कि इस वर्ष 17 हजार 549 मजदूरों का निबंधन किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने असंगठित मजदूर के कल्याण से संबंधित योजनाओं के संबंध में ग्राम सभा की बैठक में जानकारी देने का निदेश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के अंतर्गत पेंशन योजना, परवरिश योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, एड्स,कुष्ठ पीड़ित परिवार के बच्चों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग से संबंधित किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालक/बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना सहित अन्य की जानकारी देने को कहा गया। कल्याण विभाग से संबंधित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विभागों मसलन स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य, गव्य, पशुपालन, उद्योग, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण से समन्वय स्थापित कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी देने का निदेश दिया गया। इसी प्रकार आई.सी.डी.एस., पशुपालन, मत्स्य, जिला उद्योग केन्द्र, राजस्व, भूमि सुधार, लघु सिचाई इत्यादि विभागों की जानकारी आमलोगो को देने हेतु राईटअप तैयार करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी :
बैठक में जिला पदाधिकारी के अलावा उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, अपर समाहर्त्ता, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस., जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, लघु सिचाई, जल संसाधन, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
विभिन्न विभागों के ग्रामसभा में लगेंगे अलग-अलग काउंटर, दी जाएंगी उपयोगी जानकारी
प्रत्येक ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाएं जाएंगे। जिन विभागों, विषयों से संबंधित काउन्टर लगाये जाने है, उनमें लोक शिकायत निवारण, लोक सेवा का अधिकार (आरटीपीएस) स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम समस्या, ग्रामीण विकास (मनरेगा), जीविका, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, कल्याण, पंचायती राज प्रमुख रूप से शामिल है। इन काउंटरों से लोगों को योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारियां दी जाएंगी ताकि लोग सहुलियत से योजनाओं के लाभ के लिए खुद पहल कर सकें।
डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारी भी चुनिंदा ग्राम सभाओं में लेंगे भाग :
विशेष ग्राम सभाओं में जिले के लगभग दस प्रतिशत चुनिंदा पंचायतों में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। इससे सरकार के प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम लोगों के बीच प्रभावकारी व सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा। अधिकारियों को विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए तुरंत तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत स्तर पर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अधिकारी को करना हाेगा