- Hindi News
- National
- Jehanabad News Dm Talks To Villagers To Make Water Life Greenery Campaign A Movement Said Keep The Earth Green
जल, जीवन, हरियाली अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए डीएम ने ग्रामीणों से की बात, कहा-धरती को हरा-भरा रखें
डीएम ने कहा कि पानी की बर्बादी व पर्यावरण संरक्षण के प्रति हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। दरअसल जिस तरह से पर्यावरण असंतुलन हर साल गड़बड़ हो रहा है, यह सिर्फ अकेले सरकारी तंत्र की बात नहीं रही। वे गुरुवार को मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत देवरा पंचायत भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आम लोगों को जल जीवन हरियाली योजना पर जागरूक कर रहे थे। उन्होंने लोगो को जल जीवन हरियाली अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम, जल संचय, सौर ऊर्जा का उपयोग, तालाब, पोखर, आहर, पईन, कुंआ इत्यादि का जीर्णोद्धार एवं उसके सदुपयोग को लेकर जरूर सलाह दे रहे थे।
पानी की बर्बादी रोकने के लिए रहें तत्पर
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोगों को जल-जीवन-हरियाली एवं सौर ऊर्जा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। डीएम ने कहा कि पोखर, आहर, पईन, कुंआ इत्यादि जल स्त्रोत की उड़ाही एवं जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। साथ हीं जल की बरबादी रोकने के लिए छोटे-छोटे चेक-डैम का निर्माण कराया जा रहा है। जिले के जल स्त्रोत को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इस वर्ष जिले में पृथ्वी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त तक जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लगभग 10 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ : जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत जन प्रतिनिधियों यथा मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा आमजनों को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि जिले में सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। बिजली, सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत नल-जल योजना, पक्की नली-गली योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर भी चर्चा की।