पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hulasganj News Eight Accused Arrested For Stone Pelting In Gambhirganj Assault And Vanwaria Mahadalit Hamlet

गंभीरगंज मारपीट व वनवरिया महादलित टोले में पुलिस पर पथराव के मामले में आठ आरोपी धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन के दिन स्थानीय थाना क्षेत्र के गंभीरगंज गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व वनवरिया महादलित टोले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हुए पथराव के मामले में कुल आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि होलिकादहन के दिन गंभीरगंज में दो गुटों में विवाद के बाद हिंसक संघर्ष में हुई जमकर मारपीट की घटना में तीन लोगों का सर फटा था तथा कई अन्य को गंभीर चोट लगी थी थी।

हलांकि बाद में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद स्थिति ठीक हो गई थी। इस संबंध में दोनों गुटों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ यहां थाने में मारपीट एवं छिनतई का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इसी आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार तार कर जेल भेज दिया। प्रथम पक्ष के सूचक राकेश कुमार के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शिवनाथ कुमार अजीत कुमार एवं शिवरतन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही दूसरे प्राथमिकी में शिवनाथ कुमार के द्वारा नगीना यादव राकेश कुमार नागेश्वर यादव उपेंद्र कुमार एवं महेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था जिसमें शुक्रवार को राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया गया।

वनवरिया में पुलिस पर हमले के चार नामजद आरोपी धराए

होलिका दहन के दिन शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर वनवरिया गांव में हुए पथराव के मामले में चार नामजद आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरसअल उक्त गांव में होली को ले पुलिस शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान गांव पहुंचते ही धंधेबाजों के समर्थकों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया था जिसमें पुलिस टीम के कई सदस्यों को गंभीर चोटें लगी थी। बाद में पुलिस ने इस संबंध में इकतीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में कारा मांझी, बढ़न मांझी, इंदल मांझी उर्फ उदल मांझी व बालो मांझी का नाम शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...