पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Electricity Supply Service Affected Due To Rain Water Supply Also Affected

बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति सेवा पर असर, जलापूर्ति पर भी पड़ा असर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की रात्रि में तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से जिले के कई शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों के उपभोक्ता घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान दिखे तो कहीं उपभोक्ता बिजली के आंख मिचौली से त्रस्त दिखे। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहानाबाद पीएसएस से निकलने वाली काको फिडर अलगाना गांव में ग्यारह हजार एचटी लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर जाने से अलगाना,एनवां, मिश्र विगहा, लोदीपुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति सोलह घंटों से अधिक समय तक बाधित रहा।वहीं दक्षिणी पीएसएस से निकलने वाली हाजीपुर फिडर में आयी तकनीकी खराबी की वजह से घटकन,बरबट्टा,जहर विगहा सहित दर्जनों गांवों का बिजली आपूर्ति बीस घंटों से अधिक समय तक बाधित रहा। बिजली के अभाव में सर्वाधिक आमलोगों को परेशानियों का सामना पेयजल के लिए करना पड़ा।बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति ठप रहा।वहीं घरों में लगा समरसेबल भी लोगों को प्यास बुझाने में विफल साबित हो रहा था।लोग पानी के लिए इधर से उधर भटकते देखे गए। जिले में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त होने की यह पहली घटना नहीं है।इस वर्ष जब भी हल्का बारिश होती है या तेज हवा चलती है तो आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ध्वस्त बिजली आपूर्ति आज रोजमर्रा की समस्या बन चुकी।इसके बावजूद भी विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने में बिजली विभाग विफल साबित हो रहा है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

काको : सिकरिया फीडर में काम लगने के कारण सुरक्षात्मक दृष्टि से काको की विधुत आपूर्ति दिन भर बन्द रही। रात्रि में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद विधुत आपूर्ति बंद थी। हालांकि सुबह में बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को कुछ देर के लिए जलापूर्ति भी हुई। कनीय अभियंता ने बताया कि सिकरिया फीडर का कार्य बंद होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बिजली के अभाव में कई इलाकों जलापूर्ति सेवा भी प्रभावित हुई।

खबरें और भी हैं...