होलिका दहन के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट
मखदुमपुर| होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में गोसाई मठ में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में जख्मी हुए बंटी गिरी और सूरज देवगिरी ने आरोप लगाया है कि तुलसीपुर के अशोक यादव ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। जबकि अशोक यादव का कहना है कि पूर्व से ही उस रास्ते से वे लोग होलिका दहन करने जाते हैं। जब रविवार को वे लोग जा रहे थे तो बंटी गिरी और देवगिरी दोनों मिलकर रास्ता को रोक दिया। उसी दौरान दोनों पक्षों में नोक झोंक में मारपीट हुई और पिटाई से वे लोग जख्मी हो गए। दोनों का इलाज मखदुमपुर रेफरल हॉस्पिटल में कराया गया।