- Hindi News
- National
- Modnganj News Fir Registered On Ward Member Panchayat Secretary And Housing Assistant
वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव व आवास सहायक पर होगी एफआईआर दर्ज
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को योजनाओं की स्थलीय जांच को पहुंचे डीएम नवीन कुमार ने देवरा पंचायत के वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव व आवास सहायक पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। डीएम का निर्देश मिलने पर बीडीओ ने संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल जिला पदाधिकारी प्रत्येक गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की स्थलीय जांच करते हैं। इसी के तहत गुरुवार को डीएम नवीन कुमार व डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता प्रखंड के देवरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना व सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत कराए गए योजनाओं की जांच को पहुंचे थे। जांच के क्रम में पाया गया कि हर घर नल का जल तथा पक्की नाली गली योजना मे कार्य की गुणवत्ता काफी खराब है। विभिन्न जगहों पर पाइप बिछा कर छोड़ दिया गया है और नल का कनेक्शन ठीक से नहीं किया गया है। साथ ही योजना के नाम पर अवैध रूप से ज्यादा पैसा की निकासी भी कर ली गई है। दोनो अधिकारी योजनाओं की हालत देख काफी गरम हो गए और उन्होंने तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्य तथा पंचायत सचिव पर प्राथमिकता दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने तथा आवास योजना से अवैध आवंटन की निकासी की अनियमितता पाई जाने से संबंधित तथा राशि की उपयोग उपयोगिता एवं सही लाभुक को आवास योजना का लाभ नहीं प्राप्त होने के कारण आवास सहायक पर भी प्राथमिकता दर्ज करने का निर्देश दिया।