पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुलाबगंज में गोलीबारी व मारपीट, छह लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में सोमवार की देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में बारह लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो लोगों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़ा एक गुमटी पर से बाइक हटाने को लेकर शुरू हुई। बात बढ़ी तो फिर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और फिर एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। मामले में एक पक्ष से गुलाबगंज बाजार निवासी नागेंद्र दास ने अपने लिखित आवेदन मे उल्लेख किया है की इक्कील गांव निवासी अजय सिंह ,लूडू सिंह ,धीरज सिंह ,रवि प्रकाश सिंह सहित कई अन्य लोग हरवे हथियार के साथ आए और उन लोगों को जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पहले उनके साथ मारपीट की और कुछ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। मारपीट में रीता देवी, मदन दास, रामनिवास दास ,दीपक पासवान ,अशोक दास, प्रशांत कुमार ,रामाशीष दास, सत्येंद्र दास एवं सुरेंद्र दास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराने के उपरांत विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से मखदुमपुर थाना के इक्कील गांव निवासी रवि प्रकाश ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह अपने बुलेट बाइक सर्विस सेंटर बंद कर घर लौट बन रहा था कि गुलाबगंज बाजार के टोला के पास अशोक दास, बड़न दास, सत्येंद्र दास सहित कई अन्य लोग खड़े थे। जैसे ही वह वहां पर पहुंचा वे लोग लात घुसा एवं डंडा से उस पर प्रहार कर दिया तथा दुकान से बिक्री के पॉकेट में रखे पचानवे सौर रुपए एवं परिवार के लिए खरीदे गए नए कपड़े भी छीन लिए।

सिकंदरपुर में मारपीट एक व्यक्ति घायल

रतनी| शकुराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति सिकंदरपुर गांव निवासी हरि चरण प्रसाद ने बताया कि गांव के ही राजा यादव सहित पांच लोग उसकी जमीन को कब्जा कर रहे थे। जब उसने मना किया तो लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया एवं माता भी फोड़ दिया। घायल व्यक्ति विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...