- Hindi News
- National
- Jehanabad News Fogging Carried Out In Many Localities Of The City To Prevent Mosquito
मच्छर से बचाव के लिए शहर के कई मुहल्लों में किया गया फॉगिंग
शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से निजात दिलाने में नगर परिषद मुहल्लों में फॉगिंग का काम शुरू कर दिया। इसके लिए शहर के विभिन्न वार्डों में मच्छर निरोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नप द्वारा खरीदी गई नई फागिंग मशीन से शुक्रवार से फागिंग कराई जा रही है। पूर्व से भी आठ स्प्रे मशीन से मच्छर निरोधी दवा का छिड़काव हो रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड तीन ,चार,ग्यारह में दवा का छिड़काव कराया गया है। शेष अन्य मुहल्ले एवं वार्डो में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर वासियों द्वारा मच्छर के प्रकोप बढ़ने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद नगरपरिषद ने इस दिशा में कदम उठाया है। नगर परिषद शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठाएगी। नप के ताजा पहल का शहरवासियों ने स्वागत करते हुए कहा कि बहुत दिनों से शहर में फॉगिंग की सख्त जरूरत थी।