पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghosi News Former Mp Engaged In Creating Atmosphere By Wandering In Villages

गांवों में घूमकर माहौल बनाने में जुटे पूर्व सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंबे अरसे तक क्षेत्र से दूर रहे पूर्व सांसद डाॅ. जगदीश शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व लगातार जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को उन्होने घोसी विधानसभा के काको प्रखंड के विभिन्न गावों में भ्रमण कर लोगों का हाल चाल जाना व उनकी समस्याओं को नोट कर उसे दूर कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने काको प्रखंड के अलगना, मिश्रबिगहा, एनवां व नदियावां सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से उनका हाल चाल लिया। इस दौरान पूर्व सांसद विभिन्न गांव में पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। पूर्व सांसद को देखकर कुछ लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत कराते हुए उनसे मदद की मांग की। पूर्व सांसद के द्वारा सभी लोगों के समस्याओं का निराकरण करने हेतु अपने स्तर से भरोसा भी दिलाया गया। उक्त गावों के लोग लंबे अरसे के बाद अपने नेता को अपने दरवाजे पर देखकर काफी खुश दिखे। गौरतलब हो कि बीते कई महीनों से पूर्व सांसद के द्वारा घोसी विधानसभा क्षेत्र के गांव का दौरा किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगभग चार दशकों तक अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर दिया है, उसे वे जीवन भर नहीं भूला सकते। क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ उतरसेरथू पंचायत के पूर्व मुखिया रंजय कुमार उर्फ सप्पु सिंह, नागेन्द्र शर्मा, मंटू शर्मा, रामसुभग शर्मा, मुन्ना सिंह, रविन्द्र महतो, बब्लू कुशवाहा व रामउदय प्रसाद सहित दर्जनाें अन्य कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

काको के गावों में समर्थकों के साथ भ्रमण करते पूर्व सांसद
खबरें और भी हैं...