पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद| आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने,दस लाख रुपए की बीमा, ग्रेच्युटी, पेंशन सुविधा के साथ ही इक्कीस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने,पर्यवेक्षिका की बहाली में 45 साल के उम्र सीमा को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने एवं पूर्व में सरकार द्वारा किए गये वायदे के वादाखिलाफी के विरुद्ध आगामी 20 मार्च को बिहार राज्य आगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहां की सेविका-सहायिका अपने जीवन स्तर में सुधार के लिए 15 सूत्री मांगों को लेकर 5 दिसंबर 2018 से 15 जनवरी 2019 तक हड़ताल पर थी।
खबरें और भी हैं...