पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makhdumpur News Health Check Up Of 50 Patients In Makhdumpur Advice Given To Stay Clean

मखदुमपुर में 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच, साफ रहने की दी गई सलाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेहटा बाजाार स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा के तत्वावधान में गुरुवार काे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टेहटा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पचास से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डा. राकेश कुमार पहलू ने मरीजों के खून की जांच के अलावा ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई। मरीजों को इस अवसर पर मुफ्त में जरूरी दवाईयां भी दी गई। शिविर में उपस्थित मरीजों को चिकित्सकों ने स्वच्छ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। चिकित्सकों ने मरीजों को बताया कि अधिकांश बीमारियां गंदगी की वजह से होने वाले संक्रमण से होता है। चिकित्सकों ने लोगों से कहा कि स्वच्छ रहने से कई संक्रामक बीमारियों को खतरा खत्म हो जाता है। लोगों को डाक्टरों ने बासी भोजन का प्रयोग न करने की सलाह दी। बाद में मौके पर उपस्थित लोगों को शाखा प्रबंधक स्वाति रानी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। आयोजन के दौरान यूथ रेडक्रॉस क्लब के संयोजक एवं जिला यूथ आइकन अमित कुमार,अनवर अहमद व सहित कई अन्य लोग भी सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

मखदुमपुर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...