स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं लगाए गए हेपेटाइटिस-बी के टीके
स्वास्थ्य विभाग अब स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदारी दिखाने के लिए कई दिशा निर्देश देता रहता है। महीनों पूर्व जारी किए गए निर्देश के अनुसार इसको लेकर मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाना था। इसको लेकर कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिया भी दिया था। उन्होने अपने विभागीय निर्देश में कहा था कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व अन्य कारणों से होने वाले संक्रमण की रोकथाम को लेकर यह पहल आवश्यक है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।