फाग गीतों से झंकृत होते रहे होली मिलन समाराेह
शहर से गांवों तक पूरा माहौल फगुआ के रंग में सराबोर होता दिख रहा है। होली मिलन समारोहों में फाग गीतों से पूरा माहौल झंकृत होता रहा। रविवार को काको प्रखंड के अलगना गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि अलगना की होली गायन मंडली जिले भर में अपनी गायकी के लिए मशहूर है। होली मिलन समारोह में पहुंचे गायकों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों से माहौल में समा बांध दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पूर्व सांसद डाॅ. जगदीश शर्मा व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने ग्रामीणों के साथ होली खेलकर उन्हें शांति व सौहार्द के साथ पर्व को मनाने की अपील की। होली मिल समारोह में आम और खास का फर्क मिटता दिखा। समारोह में पैक्स अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरुण कुमार, अवधेश शर्मा, शीपु शर्मा, अंशु कुमार शामिल थे समेत कई लोग शामिल थे।
हुलासगंज| केउर सूर्य मंदिर पर केउर वासियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व विधायक राहुल कुमार, केउर पंचायत की मुखिया संगीता देवी, केउर पैक्स अध्यक्ष बौरी एवं कोकरसा पैक्स अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार अकेला, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य परमात्मा शर्मा, रणधीर कुमार श्रीकांत शर्मा आदि ने भी रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।