पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makhdumpur News Honored By Giving Religious Book To Elderly Women On Women39s Day

महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं को धार्मिक पुस्तक देकर किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर प्रखंडों में भी आधी आबादी के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय एलओसी सेना भर्ती केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को श्रीमद् भगवद्गीता और अन्य धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा की महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र या पुरा विश्व प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का आह्वान करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में महिलाओं का बड़ा योगदान हो सकता है।

रतनी| प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रतनी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित आदर्श पुस्तकालय रतनी की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दास ने किया। वही कार्यक्रम में रतनी मुखिया अजय कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

महिला को सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...