- Hindi News
- National
- Jehanabad News Husband And Wife Shot Dead For Opposing Molestation Of Woman In Khankulipur Village
खनकुलीपुर गांव में महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी को मारी गोली
होलिका दहन की शाम लगभग आठ बजे नगर थाना के खनकुलीपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पति-प|ी को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस दौरान हमलावर पक्ष के एक व्यक्ति को भी लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जख्मी हुए तीनों लोगों की हालत संवाद प्रेषण तक गंभीर बनी थी। घायलों का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद गहन चिकित्सा हेतु उन्हें पीएमसीएच भेजा गया है। घटना की प्राथमिकी एक पक्ष के घायल अरविंद कुमार द्वारा सदर थाना में दर्ज कराई गई है। उसने मामले में नगर परिषद के मुख्य पार्षद नित्यानंद सिंह सहित दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नामजद हुए लोगों में से राजकुमार सिंह नामक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल लोगो में अरविंद कुमार व उनकी प|ी सीता सुंदरी देवी के अलावा दूसरे पक्ष से गुड्डू कुमार का नाम शामिल है। उसे भीड़ ने पीट-पीटकर जख्मी किया है। नगर थाने में अरविंद कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मुख्य पार्षद नित्यानंद सिंह के लोग उसकी भभू से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर उनके साथ रहे हमलावारों ने उनके साथ पहले मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे व उसकी प|ी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। प|ी को बांह में गोली लगी है जबकि पति को पेट में गोली लगी है।
मामले को लेकर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
जहानाबाद| शहर के बत्तीस भंवरिया इलाके के समीप मंगलवार की शाम दो बुलेट पर सवार युवकों को रुकवाने पर बुलेट पर सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दहशत मचा दी। हालांकि पुलिस के खदेड़ने पर बुलेट पर सवार पांच युवक भाग निकले जबकि एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक पुराने थाना इलाके के समीप का रहने वाला विनोद कुमार बताया जाता है। नगर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वे खुद गश्त कर रहे थे। इसी क्रम में लगभग साढ़े पांच बजे दो बुलेट पर सवार युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन लोगों को रुकवाई तो वे लोग अचानक फायरिंग करने लगे। पुलिस को देख बुलेट पर सवार पांच युवक भाग निकले जबकि एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर दलबल के साथ पहुंचे डीएम व एसपी
घटना की सूचना पाकर जिला पदाधिकारी रविशंकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर से सोलह खाली कारतूस के अलावा बुलेट में इस्तेमाल किया जाने वाला चार गोली, सात बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष रंजीत वत्स ने बताया कि एक पक्ष से दस व्यक्तियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जब्त किए गए सातों बाइकों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में इसके मालिक की क्या भूमिका है, इसकी पड़ताल की जा रही है। एक अन्य घटना में सदर थाना के ही प्यारेचक गांव में आपसी मारपीट में चंदन पटेल रविकांत कुमार और सुमित कुमार जख्मी हो गए। तीनों का इलाज सदर अस्पताल किया जा रहा है। इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस मामले की भी प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज कराया गया है।
अस्पताल में घायल का हाल-चाल लेने पहुंचे डीएम एसपी।
नशे में था गिरफ्त में आया युवक
जब पुलिस ने युवक को अपने हिरासत में लिया तो आसपास के शरारती तत्व जमा हो गए और उसे छुड़ाने के लिए पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद वे लोग भाग खड़े हुए। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के गिरफ्त में आया युवक शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने बुलेट पर सवार अपने अन्य दोस्तों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके से फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि बतीसभवरियां इलाके में अक्सर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है वारदातों को पहले भी अंजाम दिया जाता रहा है लेकिन पुलिस अपराधियों पर कारगर कार्रवाई करने से न जाने क्यों बचती रहती है।
बुलेट पर सवार युवक को रुकवाते ही शरारती तत्वों ने की फायरिंग
घटना के बाद मौके पर दल बल के साथ पहुंचे डीएम व एसपी, सात खाली व चार जिंदा कारतूस सहित सात बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक हमलावर की भी जमकर धुनाई, तीनों गंभीर