- Hindi News
- National
- Jehanabad News In Pandeychak Killing The Married Woman For Dowry And Burnt The Dead Body Fir
पांडेयचक में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, एफआईआर
शकूराबाद थाना क्षेत्र के पांडयेचक गांव निवासी पच्चीस वर्षीय रामशिला देवी नामक एक महिला की हत्या कर शव को जला दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता ने आवेदन देकर थाने में पति सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी पिता लालमोहन यादव ने इस संबंध मे अपने आवेदन मे उल्लेख किया है कि सोमवार को दहेज के लिए उनकी बेटी रामशिला देवी की हत्या पति सुधीर कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर कर दी। मृतिका की एक लड़की भी है। प्राथमिकी में मृतिका के पिता के द्वारा उल्लेख किया गया है कि महज तीन साल पूर्व बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी औकात के अनुसार दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार पांडेचक गांव निवासी सुधीर कुमार के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने का कार्य ससुराल वाले कर रहे थे। कई बार नगद रुपए व जहानाबाद में दो कठा जमीन की मांग भी की थी। मांग पूरा नहीं करने के बाद पुत्री की हत्या कर शव को जला दिया गया। इस संबंध में मृतिका के पिता लालमोहन यादव के बयान पर शकुराबाद थाना में पति सुधीर यादव, बैजू यादव, रंजन यादव सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बिजली प्रवाहित तार के स्पर्शाघात से महिला जख्मी
घोसी| बिजली प्रवाहित अर्धनग्न तार के चपेट में आने से सोमवार को माधोपुर गांव की एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि जख्मी महिला महापति देवी अपने घर में काम कर रही थी इसी बीच उसका संपर्क विद्युत प्रवाहित अर्धनग्न तार से हो गया। तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को ग्रामीणों के द्वारा पीएचसी घोसी लाकर इलाज कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा था।