पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Java Mahua Destroyed In Bhevad With The Help Of Villagers

ग्रामीणों के सहयोग से भेवड़ में नष्ट किया गया जावा महुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद| कड़ौना ओपी की पुलिस ने गुरुवार को ग्रामीणों के सहयोग से भेवड़ सिकरिया गांव में छापेमारी कर काफी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया है। इस दौरान उन उपकरणों को भी नष्ट किया गया है, जिसमें जावा महुआ सड़ाये जा रहे थे। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने गांव में शराब बनाये जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान सड़ाये जा रहे महुआ को वहीं पर बहा दिया गया। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की है कि शराब बनाने व बेचने की सूचना तुरंत दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
खबरें और भी हैं...