पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Jdu Congratulates Cm On Nominating Ramnath Thakur For Rajya Sabha

राज्यसभा के लिए रामनाथ ठाकुर को नामित करने पर जदयू ने दी सीएम को बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद | जदयू की ओर से राज्यसभा के लिए रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह को दोबारा नामित करने पर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार अधिवक्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि इन दोनों नेताओं के दोबारा नामित किए जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। उन्होंने बताया कि हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में उपसभापति हैं। उनके दोबारा राज्यसभा में जाने से पार्टी के पास उपसभापति का पद बरकरार रहेगा। रामनाथ ठाकुर के नामित किए जाने पर उन्होंने कहा कि रामनाथ ठाकुर बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का बेटा हैं। वह अति पिछड़ा समाज से आते हैं। उनके राज्यसभा में जाने से अति पिछड़ा समुदाय का मान सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ विकास हो रहा है।
खबरें और भी हैं...