पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनी शरीर का मुख्य अवयव, इसकी करें रक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर गुरुवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय के समीप नेस्टिव हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क गुर्दा जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए शिविर के आयोजनकर्ता निरंजन कुमार विपुल ने बताया कि शिविर के दौरान एम्स के डॉक्टर मोहम्मद अशरफ एवं डॉ अजय कुमार ने दर्जनों लोगों के किडनी एवं स्वास्थ्य जांच किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अवयव है, इसकी सुरक्षा अत्यंत जरूरी है। अत्यधिक नशीले पदार्थ यथा शराब एवं दूषित जल का प्रयोग करने से किडनी से संबंधित कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।किडनी से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए एहतियात के साथ ही समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। शिविर के सफल संचालन में अमृतांशु वत्स,रोशन सिंह,धूमल कुमार शर्मा,सुभाष कुमार,गोपाल शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

किडनी ठीक रखने के लिए जरूरी उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार किडनी को सुरक्षित रखने के लिए कई जरूरी उपायों को ध्यान रखना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने की डालें आदत। नियमित व्यायाम करने की जरूरत। सीमित मात्रा में नमक लेना जरूरी। चिनी भी संतुलित मात्रा में लेने की जरूरत। तंबाकू छोड़ना काफी जरूरी। शराब से दूरी बनाए रखने की जरूरत।

खबरें और भी हैं...