- Hindi News
- National
- Hulasganj News Liquor Traffickers Pelted Stones At Police In Banbariya Fir On 31
बनबरीया में पुलिस पर शराब धंधेबाजों ने किया पथराव, 31 पर एफआईआर
बनवरीया महादलित टोला में छापेमारी करने गई प्रशासनिक अधिकारियों की टीम व पुलिस पर शराब धंधेबाजों ने जमकर पथराव किया जिससे कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई है। दरअसल होलिका दहन के दिन पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस दल के गांव में घुसते ही धंधेबाजों के गिरोह से जुड़े लोगों ने पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव से छापेमारी दल में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार की गाड़ी भी मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। पथरवा में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह पता लगा था कि बनवरीया महादलित टोला में देसी शराब का व्यापक धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने अधिकारियों के साथ शाम ढलते ही शराब अड्डे पर छापेमारी करने पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां के ग्रामीणों ने पुलिस दल पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही पुलिस वाले बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बचने के क्रम में ही कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लग गई।
पांच लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
रतनी| परसबिगहा थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी हरेराम यादव को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।