15 दिनों के अंदर बन जाएगी लोजपा की बूथ कमेटी
चुनावी वर्ष में सांगठनिक मजबूती के उपायों को ले लोक जनशक्ति पार्टी के काको प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत अध्यक्षों की काको में एक सामुदायिक भवन में गुरुवार को एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राहुल रंजन ने किया। बैठक के दौरान नेताअों ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर इसमें और तेजी लाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन कुमार ने आगामी 27 मार्च को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उस दिन सभी कार्यकर्ताओं को जहानाबाद में पहुंचने की सलाह दी गई। इसके अलावा आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में पार्टी की प्रस्तावित राज्यस्तरीय रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन कुमार ने सभी पंचायत अध्यक्षों को आगामी एक अप्रैल से पहले बूथ कमेटी का गठन करने एवं बूथ की समस्याओं की जानकारी पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों को रैली में जाने वाले लोगों की सूची गांव बार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे कि वाहनों की उपलब्धता पहले सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता के नीति एवं सिद्धांतों से गांवों में जाकर लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके नेता की सोच है कि बिहार देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में अव्वल नंबर पर पहुंचे। क्योंकि बिहार के लोग बाहर के प्रदेशों में जाते हैं लेकिन बाहर के लोग बिहार में रोजगार के लिए क्यों नहीं आते हैं, यह विचारणीय है। इसी के उद्देश से बिहार एक बिहारी एक रैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर रामानुज पासवान, धीरज कुमार, संजय पासवान, बिंदु पासवान, अनिल शर्मा, सत्येन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, योगेन्द्र पासवान व उमेश पासवान सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने अस्सी नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।