पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सम्मेलन को ले लोक समता मंच ने गांवों में चलाया जनसंपर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय लोक समता मंच बिहार प्रदेश के तत्वाधान में आगामी 16 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित जन अधिकार महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश संयोजक सत्यानंद प्रसाद दांगी के नेतृत्व में मंच के दर्जनों कार्यकर्ता जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस संबंध में श्री दांगी ने बताया कि आजादी के 72 वर्षों बाद भी भारतीय नागरिकों के बीच सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक एवं राजनैतिक न्याय नहीं हो पाया है। सभी जाति-धर्म के लोगों के बीच राजनैतिक भागीदारी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए देश में नई राजनीतिक पार्टी के निर्माण की आवश्यकता है। इसलिए आगामी 16 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जनअधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।जिसके माध्यम से नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले के धनगावां, घटकन,जोलह विगहा,बढ़ौना, जलालपुर,निसरपुरा सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।इस दौरे के दौरान मंच के सह संयोजक डॉ कीर्तन प्रसाद सिंह,संतोष कुमार, शंभू शरण सिंह,रवीश चंद्र वर्मा, शैलेंद्र दांगी,अशोक वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...