कई महिलाओं ने किया इच फॉरइक्वल थीम पर अमल का शंखनाद
गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस भवन में संचालित वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन में रविवार को इच फॉर इक्वल विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।परिचर्चा में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं का भी समाज में पुरूष के समान ही हक एवं अधिकार है। अपने हक एवं अधिकार को लेने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है।16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया कांड के दोषियों को सजा भी महिलाओं की बहुत बड़ी जीत है।महिलाएं इसी प्रकार अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती रहे तो निश्चय ही सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह,दहेज प्रथा सहित विभिन्न प्रकार की बुराइयों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया गया।महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर भी महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। उत्पीड़न व विभिन्न समस्याओं से ग्रसित महिलाएं इसके जरिए इंसाफ के लिए संघर्ष कर सकती है। वन स्टॉप सेंटर त्वरित न्याय का प्रमुख साधन है।महिलाओं को हेल्प लाइन व वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली सहायता की विस्तृत जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अंजुषा कुमारी, आरूणी कुमारी, पुजा शर्मा, आरती शर्मा आिद शामिल थीं।