- Hindi News
- National
- Jehanabad News Mp Mla And Rlsp Leader Acquitted In Model Code Of Conduct
आदर्श आचार संहिता के मामले में सांसद, विधायक, और रालोसपा नेता हुए बरी
अरवल| लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आदर्श आचार संहिता के मामले में शुक्रवार के दिन जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी व्यवहार न्यायालय अरवल में उपस्थित हुए। इस दौरान सांसद विधायक के लिए बने विशेष न्यायालय के न्यायाधीश कृष्ण कुमार चौधरी की अदालत में आदर्श आचार संहिता के तीन मामले में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दौरान अरवल जिले के करपी प्रखंड के अईयारा वंशी प्रखंड के एकरोंंजा और किंजर बाजार में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजग के तत्कालीन प्रत्याशी और वर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,कुर्था के विधायक सत्यदेव कुशवाहा और रालोसपा नेता पप्पू वर्मा पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मामला दर्ज की गई थी।