- Hindi News
- National
- Jehanabad News Nai Mahasabha Welcomed Ram Nath Thakur As Rajya Sabha Candidate
रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का नाई महासभा ने किया स्वागत
जहानाबाद | पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को पुनः राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय नाई महासभा जिला शाखा के नेताओं ने सुबे के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को बधाई दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री ठाकुर को पुनः राज्य सभा का प्रत्याशी घोषित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के दिशा में उठाये गये कदम का राष्ट्रीय नाई महासभा सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता है। संघ नेताओं ने कहा कि जिस तरह से कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहकर अपने लिए एक अदद घर तक नहीं बनाया, यह उनकी राजनीति में ईमानदारी व सादगी का प्रमाण है। ऐसे में उनके परिवार को राजनीति में तरजीह देना एक स्वच्छ राजनीतिक परंपरा है। बधाई देने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल, मधेश, मनोरमा, श्याम नंदन, दुलारचंद ठाकुर, चंद्रिका ठाकुर, रामाकांत ठाकुर, हरदेव ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया श्याम देव सहित कई लोगों ने बधाई दी।