पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News No Need To Be Afraid Of Karona Clean Lifestyle With Vigilance Is The Big Way To Save Dm

काेरोना से डरने की ्जरूरत नहीं, सतर्कता के साथ स्वच्छ जीवनशैली ही बचाव का बड़ा उपाय : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में कोरोना वायरस से डरने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। वे समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता विषय पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कोरोना के वैश्विक संक्रमण से हालात खराब हुए हैं लेकिन जिले के लोगों को इससे डरने की बजाए कुछ जरूरी सावधानियों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि बचाव ही इस जानलेवा वायरस का सबसे बड़ा व प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि इस संबंध में चिकित्सकों द्वारा बताए गए सावधानियों को अपनाने की सख्त जरूरत है, डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा बताई गई बातों को अमल करना मुश्किल नहीं है। इसे हर कोई अपने जीवन में अपनाए और कोरोना के खतरों से निश्चिंत रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जरूरी व एहतियाती उपाय अपनाए गए हैं।

डीएम की अध्यक्षता में गठित किया गया जिलास्तरीय टास्क फोर्स

मुख्य सचिव द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत व नगर परिषद को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, जन सम्पर्क, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, पशुपालन, ग्रामीण विकास के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वे नियमित रूप से बैठक कर इसकी समीक्षा करेंगे।

सफाई पर रखना होगा ध्यान

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि जिले में कोरोना वायरस से संबंधी किसी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इसमें किसी प्रकार की घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता है कि अपने बच्चों को शौच के बाद, खाने के पहले, खाने के बाद कई बार साबुन से हाथ धुलाएं। उन्होंने स्कूल व कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र जहां बच्चों की संख्या अधिक होती है, वहां सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।

बचाव को लेकर लोगों को करें जागरूक

जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा विकास मित्र को निर्देश दिया है कि महादलित टोलों,अल्पसंख्यक टोलों में जाकर आस-पास की सफाई, हाथ की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए लोगो को जागरूक करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन का कोरोना वायरस से संबंधित समस्या पर पूरी नजर है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से उपस्थित रह कर कोरोना वायरस से संबंधित भ्रान्तियों को दूर करें। यदि किसी प्रकार का लक्ष्ण दिखाई दे तो उसे सदर अस्पताल भेजने का त्वरित कार्रवाई करें।

उपस्थित रहे ये अधिकारी

बैठक में जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, अपर समाहर्त्ता अरबिंद मंडल, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंहा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शंभुनाथ झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा (स्थापना), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नगर पंचायत, जिला पशुपालन पदाधिकारी के प्रतिनिधि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, एसीएमओ सहित अन्य पदाधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।

महादलित टोले व शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जा रहा साफ-सफाई के लिए जागरुकता अभियान

सांस लेने में कठिनाई, सर्दी व खांसी होने पर तुरंत लें चिकित्सकों से परामर्श

बैठक में बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी हो तो अविलम्ब नजदीकी सरकारी अस्पताल में सम्पर्क कर चिकित्सक से परामर्श लें। खांसते, छिंकते समय टिसू पेपर अथवा रूमाल का उपयोग करें। संक्रमिक व्यक्ति मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। संक्रमिक व्यक्ति 14 दिनों तक लोगो के सम्पर्क पर नहीं आये तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। नियमित रूप से साबुन से साफ पानी से हाथ साफ करते रहें। सफाई पर विशेष ध्यान रखने का हिदायत दी गई है। संक्रमित व्यक्ति द्वारा टीशू पेपर, रूमाल, मास्क इत्यादि का उपयोग करने पर इसे इधर-उधर न फेंके। सार्वजनिक स्थानों पर बिलकुल न थुंके तथा अनावश्यक हाथ न मिलाये और संक्रमित व्यक्ति अपने मुंह, आंख और नाक को छुने के बाद हाथ की सफाई अवश्य करें।

सदर अस्पताल में बनाया जा रहा आइसोलेशन वार्ड

बैठक में बताया गया कि सदर अस्पताल में दो बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, अगर किसी प्रकार का कोरोना वायरस का लक्ष्ण दिखाई दिया, तो उसे पीएमसीएच, पटना भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जिले के प्रमुख स्थानों पर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति प्रभावित देश से यहां आता है, तो उसे 14 दिनों तक होम आईसोलेशन के अंतर्गत मास्क लगाने, उसका तौलिया, बेडशीट को अन्य लोगो द्वारा उपयोग न करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रेवल न करने की हिदायत दी गई है। बैठक में बताया गया कि इससे अत्यधिक घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है। लोगो को साग-सब्जी, मीट,मछली को अच्छी तरह धोकर तथा अच्छी तरह पकाकर खाने की हिदायत दी गई है।

समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक करते डीएम व अन्य अधिकारी।

जिले में अबतक नहीं आया है कोरोना वायरस का मामला, सदर अस्पताल में इलाज की है व्यवस्था
खबरें और भी हैं...