पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Officials Seize Grain Of Public Distribution By Raiding Private Shells

निजी गोला में छापेमारी कर अधिकारियों ने जन वितरण की अनाज को किया जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बन्धुगंज बाजार स्थित लक्ष्मी अन्नपूर्णा भंडार गोला में शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध परिस्थितियों में स्टोर कर रखे गए जन वितरण के अनाज को जब्त कर लिया। छापेमारी दल में जहानाबाद सदर के अंचलाधिकारी संजय कुमार अंबष्ट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,एमओ सहित दर्जनों पुलिस मौजूद थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी को इस संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी कि लक्ष्मी अन्नपूर्णा भंडार में पीडीएस का चावल एवं गेंहू उतारा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में चालीस कट्टा गेंहू एवं आठ कट्टा चावल, जो प्रति पचास पचास किलो वजन के हैं, को जांच के क्रम में पीडीएस से संबंधित पाया गया है। अनाज को जब्त कर बन्धुगंज में ही एक पीडीएस दुकान में रखा गया है। जांच टीम द्वारा गोला मालिक मन्टू शर्मा के खिलाफ घोसी थाना में पीडीएस का अनाज खरीदने को लेकर मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

निजी गोदाम में रखे पीडीएस के अनाज की जांच करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...