- Hindi News
- National
- Jehanabad News On The Day Of Halika Dahan Striking Teachers Burnt Effigy Of Cm And Education Minister
हाेलिका दहन के दिन हड़ताली शिक्षकों ने सीएम और शिक्षामंत्री का फूंका पुतला
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल पर गए शिक्षकों ने सोमवार को होलिका दहन के दिन सीएम नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा एवं प्रधान सचिव शिक्षा विभाग का पुतला दहन किया। शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड संसाधन भवन से निकला प्रतिवाद मार्च शहर के मेन रोड से होते हुए अस्पताल मोड़ पर पहुंचकर सीएम ,मंत्री एवं प्रधान सचिव का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान शिक्षक लोग शासन प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुतला दहन के बाद संघर्ष समिति के नेता मोसाहेब शर्मा ने कहा कि विभिन्न मांगों को ले शिक्षक लोग 17 फरवरी के बाद से हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इधर उल्टे आंदोलनकारी शिक्षकों पर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर प्राथमिकी,निलंबन एवं बर्खास्तगी की कार्रवाई कर रही है। यह सब सरकार की दमनात्मक नीति का परिचायक है। लेकिन बावजूद इसके शिक्षक इससे पीछे हटनेवाले नहीं हैं। मांगों पूरा नहीं होने तक वे हड़ताल पर अडिग रहेंगे। पुतला दहन करनेवालों में शिक्षक नेता रामउदय कुमार,शंभु शंकर,शंभु कुमार,रामप्रसाद,श्रीधर सिंह, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र शर्मा,पंकज कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।
कहा- मांगे पूरा नहीं हाने तक जारी रहेगा आंदाेलन
पुतला दहन में शामिल नियोजित शिक्षक संघ के लोग।