- Hindi News
- National
- Jehanabad News One Arrested On Charges Of Chain Pulling In Hatia Patna Express
हटिया-पटना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के आरोप में एक धराया
पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर और टेहटा स्टेशन के बीच शुक्रवार को हटिया-पटना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिया गया युवक टेहटा का दीपक कुमार बताया जाता है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक हटिया-पटना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन मंे उपलब्ध स्कॉर्ट पार्टी ने उसे हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट को सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए पटना भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।