- Hindi News
- National
- Kako News People From Two Villages Clashed After Child Was Pushed From Pickup Four Injured
बच्चे को पिकअप से धक्का लगने के बाद दो गांवों के लोग भिड़े, चार जख्मी
स्थानीय थाना के खपुरा में बुधवार की रात दो गावों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को काको पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को खपुरा के ग्रामीण होली गा रहे थे। इसी बीच धरहरा के एक पिकअप से एक बच्चा को हल्की चोटे आ गई। बच्चे को चोटिल होने के बाद ग्रामीणों में पिकअप को रोककर ड्राइवर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के बाद ड्राइवर ने अपने घर धरहरा जाकर अपने परिवार को आप बीती सुनाई। चालक के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में धरहारा के लोग खपुरा गांव में घुसकर मारपीट करने लगे। मारपीट में गौतम कुमार,अजय कुमार,आकाश कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काको पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में गौतम कुमार के आवेदन पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।