पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kako News Police Raids Against Liquor In Kako And Ratni Several Kilns Destroyed Demolished Semi Manufactured Liquor

काको व रतनी में शराब के खिलाफ पुलिस के छापे, कई भट्ठियां ध्वस्त अर्धनिर्मित शराब की गई नष्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली को ले पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में चलाए जा रहे शराब के खिलाफ अभियान में पुलिस ने कई जगहों पर शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर हमला बोलकर भट्ठियां ध्वस्त कर दी और मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब भी बरामद किया। काको व पाली थाना क्षेत्र में इक्कीस सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया। काको थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि काको महादलित टोला, हाजीपुर महादलित टोला, बीबीपुर, काको पासवान टोला में छापेमारी कर सात सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया है। हालांकि हमेशा की तरह शराब माफिया पुलिस को देख निकल भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि होली को देखते हुए शराब एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखा जा रहा है। वही पाली पुलिस ने भी उत्तरसेरथु एवं गरेड़िया बिगहा में छापेमारी कर चार सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार विरागी ने बताया कि शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। भेलावर ओपी ने भी इमलिया मुसहरी,चातर मुसहरी एवं रामदानी नदी के छोर पर छापेमारी कर एक हजार अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया है ओपी प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार शराब माफिया पुलिस को देख निकल गया।

55 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

रतनी| पुलिस ने शकुराबाद थाना क्षेत्र के सरेया गांव के मुसहरी में रविवार को छापेमारी कर 55 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सरेया गांव के मुसहरी में छापेमारी कर ललन मांझी को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल गांव से भी एक अन्य शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके विरूद्ध देसी शराब बनाने और बेचने के मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...