सलाना उर्स पर चादरपोशी करमांगी अमन व शांति की दुआ
प्रखंड के अमथुआ में अमथुआ शरीफ खानकाह स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोराहर पर रविवार को हर साल की भांति इस साल भी एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेमालिया के चौथे खलीफा हजरत सह हेयात अहमद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खानकाह हेमतिया के पीर साहब सैयद साह इरफान अहमद साहब ने किया। सालाना उर्स पर लोगों ने उनपर चादरपोशी कर समाज में अमन चैन की दुआ मांगी। चादरपोशी के दौरान पीर साहब ने हाथ उठाकर जिला,राज्य एवं देश दुनिया मे अमन चैन की दुआ मांगी। आस्ताने पर सूफियाना कब्बाली का भी लोगों ने आनंद उठाया इस आयोजन का संचालन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मेराज अहमद उर्फ सुड्डू ने किया। सुड्डू सुबह से ही अपने साथियों के साथ आस्ताने पर आने वाले श्रद्धालुओं के अावभगत में लगे हुए थे। मौके पर दिन भर सैकड़ों लेागों का आना जाना लगा रहा। सबों ने चादरपोशी कर अपने लिए भी दुआएं मांगी। समारोह में मुख्य रूप से डॉ. सरवर आलम, मोहम्मद गफ्फार, मोहम्मद आयुष, खान समेत कई लोग शामिल थे।