500 लोगों पर धारा 107 के तहत की गई निरोधात्मक कार्रवाई
घोसी| स्थानीय थाने की पुलिस ने होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु इलाके के पांच सौ लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 107 की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब ढाई सौ लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई चलाने के पूर्व नोटिस भेजा है। घोसी पुलिस ने बताया कि प्रशासन इस महान पर्व को हर हाल में शांति व भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयार है। थानेदार ने बताया कि होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ऐसे लोगों को पर्व के दौरान पुलिस के संपर्क में बना रहना होगा। कहीं से गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। अगजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।